जिले का गठन
दुर्ग जिले का गठन 1 जनवरी 1906 को रायपुर और बिलासपुर जिलों के क्षेत्रों को लेकर किया गया। उस समय आज के राजनांदगांव और कबीरधाम (कवर्धा) जिले भी दुर्ग जिले का हिस्सा थे। 1906 से पहले दुर्ग, रायपुर जिले की एक तहसील था। गठन के समय इसमें दुर्ग, बेमेतरा और बालोद – तीन तहसीलें थीं।
26 जनवरी 1973 को दुर्ग जिले का विभाजन कर राजनांदगांव जिला बनाया गया। 6 जुलाई 1998 को राजनांदगांव का विभाजन कर कबीरधाम जिला अस्तित्व में आया। 1 जनवरी 2012 को दुर्ग जिले से पुनः बेमेतरा और बालोद दो नए जिले बनाए गए।