महापौर संदेश
मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार द्वारा अमृत मिशन योजनान्तर्गत शामिल शहरों के निकायों का उन्नयन करने हेतु अनिवार्य रूप से रिफॉर्म लागू किये जाने के निर्णय लिये गये हैं।
इसी के अंतर्गत नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा भी रिफॉर्म में बहुत सारे कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। ई-गवर्नेंस लागू करने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं। www.municipalcorporationdurg.in के माध्यम से ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार किया गया है।
मेरे शहर के समस्त नागरिकों से निवेदन है कि इलेक्ट्रॉनिक सेवाओं का भरपूर उपयोग कर लाभ लेवें। मेरे राजनीतिक साथियों से भी निवेदन है कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अच्छे कार्यों का प्रचार-प्रसार करें, ताकि हम अपने शहर, अपने राज्य व अपने देश को समृद्ध राष्ट्र के रूप में पहचान दिला सकें। हम भारत को विकासशील नहीं, विकसित देशों की श्रेणी में विश्व पटल पर देखना चाहते हैं। आइये, इन छोटे-छोटे प्रयासों से विकसित राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।
मैं अपने अधिकारी/कर्मचारियों को धन्यवाद देकर उनके मनोबल को उच्च स्तर पर बनाये रखना चाहती हूँ। कड़ी मेहनत से ही सफल राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा।
जय हिन्द, जय भारत, जय छत्तीसगढ़। धन्यवाद!
श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर
महापौर, दुर्ग